ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया तेंदुए का घायल शावक

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य 

जनपद के जछणी गांव में ग्रामीणों ने एक तेंदुए के शावक को रेस्क्यू कर वन्यप्राणी विभाग को सौंपा है।

घायल अवस्था में मिले तेंदुए के शावक को ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर ले गए। इसके बाद वन विभाग को अवगत करवाया गया। विभाग के कर्मी शावक को वैटनरी अस्पताल में भर्ती करवाया।

ग्रामीणों के प्रयासों से तेंदुए के शावक का जीवन बच गया है।वन विभाग के आरओ जोगिंद्र ने बताया कि शावक का उपचार चल रहा है और वह स्वस्थ है।

कुल्लू की गाहर वन्य प्राणी रेंज जछणी के पास यह वाकया पेश आया। ग्रामीणों ने बताया कि यह शावक चल नहीं पा रहा था, शायद पिछली टांग घायल थी।

वन्य प्राणी विभाग ने शावक को डॉक्टर की निगरानी में रखा है। ठीक होते ही वन्य प्राणी अभ्यारण में छोड़ा जाएगा।

वन्य प्राणी विभाग ने बताया कर्मियों के पहुंचने तक ग्रामीणों ने शावक को सुरक्षित रखा। अब इसका इलाज चल रहा है, पांच दिन तक इसे अस्पताल में ही रखा जाएगा।

एक्सरे के बाद पता चलेगा कि कहां पर चोट लगी है। स्वस्थ होने पर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...