108 एंबुलेंस में सफल प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा 

हरोली के गांव गुरपलाह की एक गर्भवती महिला का रविवार को 108 एंबुलेंस में सफल प्रसव हुआ है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार मामला रविवार सुबह गुरपलाह से 108 नंबर पर गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने को लेकर फोन आया।

एंबुलेंस महिला को लाने के लिए गुरपलाह रवाना हुई, जहां से महिला को लेकर एंबुलेंस अस्पताल के लिए निकली, लेकिन महिला की तबीयत बहुत खराब थी।

एंबुलेंस स्टाफ की सीमा ने गर्भवती महिला चरनजीत का चेकअप किया, जो प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। इस बीच ईएमटी सीमा ने तुरंत डॉक्टरों से संपर्क किया और इसके बाद एंबुलेंस में ही महिला की डिलीवरी कराने का निर्णय लिया गया।

एंबुलेंस स्टाफ ने मिलकर एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया। चरनजीत ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद दोनों को आगामी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।

108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...