त्रियूंड के रास्ते में मिला युवक का शव, मैक्लोडगंज में करता था चाय की दुकान

--Advertisement--

Image

कुठारना का रहने वाला था मान सिंह, दम घुटने व ठंड लगने से मौत की आशंका।

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट 

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के ऊपरी क्षेत्र त्रियूंड से आगे पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान मान सिंह (30) निवासी कुठारना के रूप में हुई है।

पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक दृष्टया मौत दम घुटने व ठंड लगने से होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार कुठारना निवासी मान सिंह चार-पांच साल से मैक्लोडगंज में चाय की दुकान करता था। 19-20 फरवरी को मान सिंह घरवालों को बिना बताए कहीं चला गया, जिसके चलते दुकान बंद थी।

पहले भी मान सिंह बिना बताए दोस्तों के साथ चला जाता था। इस बार भी अचानक मान सिंह के गायब होने पर परिजनों को लगा कि शायद दोस्तों के साथ कहीं गया होगा।

लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद जब परिजनों ने पड़ताल की तो उन्हें पता चला कि मान सिंह को गलू से आगे त्रियूंड ट्रैक पर अकेले जाते हुए देखा गया था।

इस पर मान सिंह का भाई व ग्रामीण उसकी तलाश में त्रियूंड की ओर निकले। त्रियूंड से आगे जाकर इलाका क्षेत्र में बने छोटे से मंदिर के पास मान सिंह का शव मिला।

इसकी सूचना मैक्लोडगंज पुलिस को दी। एसएचओ मैक्लोडगंज पुलिस थाना रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि बुधवार देर रात टीम शव लेकर लौटी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...