देहरा में एफएसएसएआई का जागरुकता अभियान मात्र औपचारिकता, नहीं बुलाए गए आधे से ज्यादा दुकानदार

--Advertisement--

Image

देहरा में खाद्य पंजीकरण एवम लाइसेंस जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन, स्थानीय दुकानदारों को बुलाया ही नहीं, सिर्फ फ़ोटो सैशन के लिए हुआ है आयोजन, आधे से ज्यादा दुकानदारों को नहीं बुलाया, जो दुकानदार आए उन्हें भी 11 बजे दी गई जानकारी, यह कैसा जागरूकता अभियान जिसमें नहीं आए आधे से ज्यादा दुकानदार, देहरा में धड्डले से बिक रहा है प्रतिबंधित गुटखा खैणी.

देहरा – शिव गुलेरिया

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के तहत खाद्य सुरक्षा के विभिन्न मापदंडों और राज्य की ओर से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

जिसमें दुकानदारों, ढाबा संचालकों, फास्ट फूड, रेहड़ी फड़ी लगाने वालों या अन्य खाद्य वस्तुओं के दुकानदारों को जागरूक करने के लिए देहरा में मात्र औपचारिकता पूरा करने के लिए शिविर लगाया गया।

यह शिविर गुरुवार को ही लगाया गया और इसकी सूचना भी सुबह 11 बजे आधे दुकानदारों को दी गई। जिससे बाकी दुकानदार नाराज चल रहें हैं।

देहरा में खाद्य पंजीकरण एवम लाइसेंस जागरूकता अभियान का आयोजन तो हुआ। लेकीन स्थानीय दुकानदारों को बुलाया ही नहीं गया। या यूं कहें कि सिर्फ फ़ोटो सैशन के लिए कुछ दुकानदारों को बुलाया गया था।

दुकानदार अपनी समस्याओं को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को बताना चाहते थे। लेकीन न तो समय पर सूचना मिली और न ही कोई जानकारी मिल पाई। जो दुकानदार आए उन्हें भी 11 बजे जानकारी दी गई थी।

वहीं यह शिविर का अयोजन एफएसएसएआई की एसिस्टेंट कमिश्नर डॉ सविता की अध्यक्षता में हुआ। फूड इंस्पेक्टर डॉ संजीत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य पंजीकरण एवम लाइसेंस जागरूकता अभियान देहरा में चलाया गया।

इसकी जानकारी व्यापार मण्डल देहरा के अध्यक्ष को दी गई थी। जिसमें 35 से 40 दुकानदार शिविर में हिस्सा लेने आए थे।

वहीं व्यापार मण्डल देहरा के अध्यक्ष व नगर परिषद देहरा के उपाध्यक्ष मलकियत परमार ने बताया कि वह किसी कारण वश कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे। लेकीन उन्हें गुरुवार सुबह 11 बजे कार्यक्रम में आने के लिए फोन आया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...