मांगें पूरी नहीं होने पर बिफरे ट्रक ऑपरेटर, 17 फरवरी से जिले की सीमाएं सील करने का एलान

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

सीमेंट प्लांट नहीं खोले जाने से खफा बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा(बीडीटीएस) बरमाणा ने किया 17 फरवरी से जिला की सीमाएं सील करने का एलान किया है।

इस संबंध में ऑपरेटरों ने डीसी व एसपी बिलासपुर को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया है। बीडीटीएस प्रधान राकेश ठाकुर ने कहा कि ऑपरेटर 64 दिन से धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।

इस कारण उन्हें अब यह कदम उठाना पड़ रहा है। अब फैसला लिया गया है कि शुक्रवार से कोई भी ट्रक किसी भी प्रकार का सामान बिलासपुर जिले में लेकर नहीं आ सकेगा।

उन्होंने कहा कि सीमेंट प्लांट बंद होने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने से डीसी से अनुरोध किया है कि  बरमाणा सीमेंट प्लांट का जल्द समाधान निकाला जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...