कलयुगी बेटे की करतूत: अपने बाप की स्कॉर्पियो चोरी कर किसी ओर को बेच डाली, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चन्देल 

स्वारघाट एक कलयुगी बेटे ने अपने बाप की कार को ही चुरा कर आगे बेच दिया। मामला स्वारघाट के कुटैहला गांव का है।

यहां एक बेटे ने अपने बाप की स्कॉर्पियो कार को चुराया और बाद में किसी ओर को बेच भी दिया।

कुटैहला निवासी बृजलाल पुत्र दयाराम ठाकुर ने थाना स्वारघाट में शिकायत दर्ज करवाई है कि इसकी स्कॉर्पियो कार नम्बर HP24C-0007 उसके नाम से रजिस्टर है।

इस कार को इसके बेटे ने चुराने के बाद आगे बेच दिया है। बाप की शिकायत पर पुलिस ने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में बृजलाल ने बताया कि 3 फरवरी को उसकी यह कार नेशनल हाईवे 205 चंडीगढ़-मनाली पर पुलाचड स्थान पर बने उसके अपने होटल के बाहर पार्किंग में खड़ी थी।

इस दौरान सुबह के समय ही उसने अपनी कार के स्टार्ट होने की आवाज सुनी ओर खिड़की के बाहर झांककर देखा तो पाया कि उसका बेटा राकेश कुमार कार को चलाकर कीरतपुर की तरफ लेकर जा रहा था।

कार के सारे कागजात भी डैसबोर्ड में ही थे। बाद में उसके दोस्तों से पता चला कि वह कहीं घुमने चला गया है जिसके चलते बृजलाल ने पुलिस में शिकायत नहीं की।

लेकिन दो-तीन दिन पहले उसे मालुम हुआ कि उसके बेटे ने यह कार उसकी रजामंदी के बिना ही किसी और को बेच दी है जिसके बाद उसने पुलिस थाना स्वारघाट में शिकायत दर्ज करवाई है।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी स्वारघाट देवानंद शर्मा ने बताया कि बृजलाल की शिकायत पर थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...