घर के पास कुएं में तैरती मिली लाश

--Advertisement--

Image

करियाड़ा के मंडेली से दस फरवरी को लापता हुआ था युवक, शव मिलने से गांव में सनसनी

गरली – आशीष कुमार 

गांव करियाड़ा स्थित मंडेली से दस फरवरी को अचानक रहस्यमय परिस्थितियों से लापता हुए युवक की घर से करीब 50 गज दूर कुएं में लाश मिलने से इलाके भर में सनसनी का माहौल है। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र धर्म चंद के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि मृतक सुरेंद्र कुमार आठ या नौ वर्ष तक आसाम रायफल फौज में अपनी सेवाएं देने के बाद वहां बीच में ही नौकरी छोडक़र अपने घर आ गया था।

इसके बाद सुरेंद्र कुमार घर में रंग-रोगन आदि मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था। लिहाजा रविवार सुबह अचानक कुएं में तैरती हुई सुरेंद्र कुमार की लाश का उस वक्त पता चला।

जब स्थानीय ग्रामीण की निगाह उस पर पड़ी और इस बात की सूचना उसने तुरंत पीडि़त परिजनों व पुलिस थाना देहरा को दी।

इस मौके पर एएसआई राजीव कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने दमकल विभाग के सहयोग से करीब 50 फुट गहरे कुएं में पड़ी सुरेंद्र कुमार की लाश को बाहर निकाला और प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल ले जाया गया।

देर सांय पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने लाश को परिजनों के हवाले कर उक्त मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

खैर मृतक सुरेंद्र सिंह की मौत कुएं में कूदने या अन्य परिस्थितियों से हुई है, इस बात का खुलासा तो पुलिस जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तय हो पाएगा ।

शादीशुदा सुरेंद्र सिंह के दो बेटे बताए जा रहे है। यह विगत कुछ समय से परेशान चला हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को अचानक रहस्यमय परिस्थितियों से लापता हो गया था।

पीडि़त परिजनों ने सब जगह उसकी तलाश की, लेकिन उसकी लाश घर के निकट कुएं में मिली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...