बल्ह पुलिस ने 12 घंटों के भीतर सुलझाई 20 वर्षीय युवक की मौत की गुत्थी

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

गुरुवार देर शाम मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र में संदिग्ध हालत में मिले 20 वर्षीय युवक शव मामले में पुलिस ने 12 घंटों के भीतर ही मौत की गुत्थी को सुलझा लिया है।

युवक की हत्या नहीं हुई, बल्कि युवक बाइक दुर्घटना में घायल होने के बाद मौत के मुंह में समा गया। बावजूद इसके पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

बल्ह थाना के तहत खियूरी गांव के युवक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गुरुवार देर शाम वह अपने एक अन्य साथी के साथ बंगलोह बाला कामेश्वर मंदिर की तरफ़ गया था। वापसी में दोनों बीच रास्ते में ही रुक गए।

उस दौरान एक युवक वहां पर आया और उसने बताया कि कुछ युवक नीचे की तरफ पिकनिक मना रहे हैं। कुछ देर बाद युवक (मृतक) बाइक पर आया और सड़क से नीचे की तरफ गिर गया।

जब उसके दोस्तों को उसके गिरने का पता चला तो उन्होंने उसे सड़क पर पहुंचाया और अस्पताल ले जा रहे थे कि बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

साथी की मौत को देख दोनों युवक घबरा गए और वह उसको ढाबन सड़क मार्ग पर ले गए और उसके शव को जमीन पर रख दिया। इसी दौरान वहां पर स्थानीय लोग पहुंचे और उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मामले से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरे मामले से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में युवक अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ नजर आ रहा है। वहीं उसके समीप दो युवक भी खड़े हैं। इन दोनों को घेरे कुछ ग्रामीण वीडियो में यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि देखो, यह बंदा मार दिया है।

सहायक एसपी बोले पुलिस कर रही मामले में जांच

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए सहायक एसपी मंडी अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। लेकिन फिर भी पुलिस मामले को लेकर जनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...