सुजानपुर के अंशुल ठाकुर ने बतौर डा कैप्टन के पद पर योल कैंट एएमसी यूनिट में किया ज्वाइन

--Advertisement--

Image

हिमखबर, डेस्क – सुजानपुर 

सुजानपुर के अंशुल ठाकुर ने बतौर डा कैप्टन के पद पर जिला कांगड़ा के धर्मशाला के योल कैंट में एएमसी यूनिट में ज्वाइन कर लिया है ।अंशुल का सपना शुरू से ही देश सेवा में रहा। उन्हें इसकी प्रेरणा दादा  सेवानिवृत्त सूबेदार गोवर्धन सिंह से मिली।

पहले सरकारी अस्पताल में  बतौर डा के पद पर तैनात अंशुल ठाकुर अब आर्मी में चयनित होकर देशभक्ति का जज्बा दिखाएंगे ।सुजानपुर के इस युवक का चयन होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

अंशुल ठाकुर  के पिता सरकारी कर्मचारी  हैं तथा माता इंदु ठाकुर ग्रहणी है। अंशुल में शुरू से ही शिक्षा के प्रति बेहद लगाव रहा है।

6TH से +2 तक उन्होंने सुजानपुर के सैनिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण की जिसके उपरांत उन्होंने ऑल इंडिया वेटरनरी काउंसलिंग में  चौधरी सरवन कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर में  बैटनरी डॉक्टर प्रशिक्षु के रूप में प्रवेश किया।

जहां पर उन्होंने मात्र एक माह अपनी पढ़ाई की तथा उसके उपरांत उन्होंने नीट की परीक्षा पास कर फिर राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट कॉलेज कांगड़ा टांडा में एमबीबीएस किया।

जिसके उपरांत उनकी नियुक्ति बतौर डा के रूप में जिला कांगड़ा के ब्लॉक त्यारा के गांव घीण के पीएचसी में बतौर डा के पद पर नियुक्ति हुई जहां  4 माह सरकारी सेवाएं करने के दौरान ही उनका चयन आर्मी में हो गया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...