भाजपा सरकार में शिखर की ओर बढ़ रहे हिमाचल को कांग्रेस बना रही श्रीलंका

--Advertisement--

Image

शिमला, 07 फरवरी – नितिश पठानियां

विपक्ष ने सुक्खू सरकार के फैसलों पर हमला बोला है। विधायक निधि की राशि जारी न करने पर विपक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि इससे जनता के हित में अनेक कार्य किए जाते है। लेकिन इसे रोकना विकास को रोकना है।

कांग्रेस ने जनता को गारंटियां देकर गुमराह करने का काम किया है। विपक्ष ने सरकार पर कर्ज को लेकर जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए है।

बीजेपी मीडिया सह प्रभारी करण नंदा ने कहा कि बीजेपी सरकार में जो हिमाचल शिखर की ओर बढ़ रहा था, उसे अब कांग्रेस सरकार श्रीलंका बनाने की बात कह रही है। विधायक निधि की राशि जारी न करना जनता के कामों पर प्रहार है।

कांग्रेस ने बिना सोचे-समझे गारंटियां दी है। उससे प्रदेश पर हजारों करोड़ का बोझ पड़ने वाला है। सरकार की वित्तीय देनदारियों को कर्ज नहीं कहा जा सकता।

कांग्रेस सरकार कर्ज को लेकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। पूर्व में बीजेपी की सरकार जब सत्ता में आई थी तो पचास हजार करोड़ का कर्ज कांग्रेस की देन थी। अब दोबारा सत्ता में आने पर कांग्रेस छल कपट की राजनीति कर रही है।

संस्थानों को बंद करके पैसा बचाने की बात कहकर लोगों के हित में लिए फैसले बदलने गलत है। सीमेंट फैक्ट्री लंबे समय से बंद है, लेकिन सरकार इसे खोलने में असफल रही है। लाखों लोगों का रोजगार इससे जुड़ा हुआ है। सरकार को इसमें जल्दी पहल कर खुलवाना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...