चम्बा के सपड़ी मोहल्ला में जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा शहर के सपड़ी मोहल्ले में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान ओम चौणा (22) पुत्र धर्मेंद्र चौणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवक के पिता का कुछ समय पहले देहांत हो गया है। घर में 3 भाई-बहन रहते थे। सोमवार रात को ओम की छोटी बहन ने उसे भोजन दिया तो वह अचानक उल्टी करने लगा। इस पर बहन ने अपने बड़े भाई को बताया।

उसके बाद ओम को मेडिकल काॅलेज चम्बा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा, लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करना पाया गया है।

डीएसपी चम्बा अजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...