उपायुक्त ने नादौन में लिया मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 03 फरवरी – हिमखबर – डेस्क – व्यूरो रिपोर्ट

उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने नादौन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

शुक्रवार दोपहर बाद नादौन पहुंची उपायुक्त ने एसपी डॉ. आकृति शर्मा, एसडीएम अपराजिता चंदेल, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ खरीड़ी मैदान का निरीक्षण किया।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मैदान की आवश्यक मरम्मत एवं इसे समतल करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री की जनसभा से संबंधित विभिन्न प्रबंधों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ भी व्यापक चर्चा की।

उन्होंने नवनिर्मित मिनी सचिवालय, विश्राम गृह नादौन और विश्राम गृह सेरा के परिसरों का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर इन सभी परिसरों में पर्याप्त प्रबंध होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी खरीड़ी मैदान के आस-पास वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। बाहर से आने वाले वाहन इन्हीं स्थलों पर खड़े होने चाहिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी जनसभा स्थल पर शौचालय, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित करें।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथी सिंह, कांगे्रस नेता विवेक कटोच, भारत भूषण, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी तथा नगर पंचायत नादौन के पार्षद भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...