किसान सम्मान निधि योजना में शामिल किसान 15 फरवरी तक करवाए ईकेवाईसी

--Advertisement--

Image

रिवालसर – अजय सूर्या

केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित किसान सम्मान निधि योजना में शामिल किसानों को ई के वाई सी 15 फरवरी तक करवाना आवश्यक है, ऐसा न करवाने पर पात्र किसानों को आगामी किश्त जारी नहीं होगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए रिवालसर उप तहसील के नायब तहसीलदार संजीव प्रभाकर ने बताया कि तय तिथि से पूर्व अपनी पहचान सत्यापित करवा ले। जिसकी प्रक्रिया अंत्यत आसान है, जिसके लिए लाभार्थी किसान अपने मोबाइल में प्रधानमंत्री किसान पोर्टल ऐप पर बिना किसी शुल्क के करवा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त लाभार्थी किसान लोक मित्र केन्द्र में मात्र पंद्रह रूपये के शुल्क के साथ करवा सकते हैं। उन्होने बताया की प्रधानमंत्री किसान निधि योजना में अब आधार कार्ड आधारित भुगतान प्रणाली अपनाई गई है। जिसके लिए किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

उप तहसील रिवालसर के अंतर्गत आने वाले लगभग 70 प्रतिशत किसानों ने अपनी ई के वाई सी करवा ली है, उन्होने अन्य किसानों से अपील करते हुए कहा कि तय तिथि तक वे भी अपनी ई के वाई सी सत्यापित करवा ले अन्यथा आगामी किसान सम्मान निधि से वंचित हो जाएंगे।

विभाग इसे मिशन मोड में पूर्ण करेगा व विभिन्न पटवार घरों पे 6 फरवरी से कैंप आयोजित किये जाएंगे। उन्होने राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी निजी रुप में किसानों से संपर्क करके जल्द से जल्द किसानों की ई के वाई सी सत्यापित करवा दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...

हिमाचल के खिलाडिय़ों को सम्मान, शिक्षा मंत्री ने पोर्टमोर में नवाजे 125 पदक विजेता

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार खेलों के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर...