मंडी शिवरात्रि के लिए कलाकारों के ऑडिशन 6 से 10 फरवरी तक

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट

मंडी के अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने वाले इच्छुक कलाकारों के आॅडिशन 6 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे हैं।  आॅडिशन पड्डल मैदान स्थित टेनिस हाॅल में 10ः30 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक लिए जाएंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बताया 6 से 8 फरवरी तक मंडी जिला के कलाकारों के आॅडिशन होंगे जबकि 9 व 10 फरवरी को अन्य जिलों के कलाकारों के आॅडिशन होंगे।

उन्होंने बताया कि मंडी जिला के आॅडिशन उपमंडलवार लिए जाएंगे। 6 फरवरी को मंडी सदर, कोटली व पधर, 7 फरवरी को सुन्दरनगर, बल्ह, बालीचैकी व जोगिन्द्रनगर उपमण्डल और 8 फरवरी को करसोग, गोहर, सराज, सरकाघाट, धर्मपुर के कलाकारों के आॅडिशन लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, शिमला व बिलासपुर जबकि 10 फरवरी को कुल्लू, किन्नौर, लाहुल, सिरमौर व सोलन जिलों के कलाकारों के आॅडिशन लिए जाएंगे।

आॅडिशन में भाग लेने के लिए कलाकार अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय मंडी में आवेदन कर सकते हैं अथवा उनके ईमेल पते एडीसी मंडी एट द रेट जीमेल डाॅट काॅम पर भी आवेदन भेजे जा सकते हैं।

आॅडिशन में भाग लेने के लिए आए कलाकारों को आने जाने एवं रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...