चम्बा के बालू में 2 दुकानों से नशीले कैप्सूल बरामद, 2 दुकानदार गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले में पुलिस ने 2 दुकानों से नशीली दवाइयों की खेप बरामद की है। दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस थाना सदर चम्बा के पुलिस दल को दुकानों में नशीली दवाइयों की बिक्री की गुप्ता सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर शाम करीब 6.15 बजे बालू में दुकानों में दबिश दी। दुकानों की तलाशी लेने पर 50 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।

डीएसपी चम्बा अजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर चम्बा में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 22, 29 के तहत मामला दर्ज किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...