हार्डवेयर की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों रुपए का नुक्सान

--Advertisement--

Image

जब तक आग लगने का पता चला, तब तक दुकान की सारी सीलिंग जल चुकी थी तथा दुकान के अंदर रखे बर्तन और अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ चुका था।

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हमीरपुर जिला के विकास खंड बिझड़ी की जमली पंचायत में मंगलवार को हार्डवेयर की एक दुकान में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक आग लगने का पता चला, तब तक दुकान की सारी सीलिंग जल चुकी थी तथा दुकान के अंदर रखे बर्तन और अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ चुका था।

इस घटना में लगभग 3 से 4 लाख रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत यह रही कि हार्डवेयर की दुकान के अंदर रखीं तारपीन की बोतलों और ड्रम ने आग नहीं पकड़ी अन्यथा साथ लगतीं दुकानें भी आग की चपेट में आ सकती थीं।

घटना का पता तब चला जब साथ लगती चाय वाली दुकान के दुकानदार ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखा। उसने इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। दुकान मालिक के पहुंचने और दुकान का शटर खोलने तक लाखों रुपए का नुक्सान हो चुका था।

इसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। वहीं हलका पटवारी ने नुक्सान का जायजा लेकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...