6 दिनों से लापता है कुलदीप, शेयर कर ढूढ़ने में करें मदद

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव धवाड़ी का रहने वाला व्यक्ति पिछले छः दिनों से लापता है। जानकारी है कि व्यक्ति 12 जनवरी से ददाहू बाजार से लापता है।

व्यक्ति की पहचान कुलदीप सिंह सुपुत्र मंगाराम निवासी गांव धवाड़ी, डाकघर, बड़ग, तहसील संगड़ाह (सिरमौर) के तौर पर हुई है।बता दें कि व्यक्ति पिछले 6 दिन से लापता है, जिसकी गुमशुदा की रिपोर्ट ददाहू पुलिस थाना में भी करवाई गई थी। लेकिन अभी तक व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया।

फिलहाल पुलिस द्वारा छानबीन जारी है। जानकारी के अनुसार कुलदीप पीजीआई में एडमिट अपने ससुर की देखभाल करने के बाद अपने गांव वापस आ रहा था, जिसे आखिरी बार 12 जनवरी को ददाहू बाजार में देखा गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति परिचित लोगों से भी मिला, लेकिन उसके बाद से वह लापता है।

कुलदीप की एक छोटी सी बेटी अपने पिता को देखने के लिए टकटकी लगाए बैठी है, जबकि पत्नी उसकी सलामती की दुआ कर रही है। बता दें कि कुलदीप अनुसूचित जाति से संबंध रखता है और दिव्यांग भी है।

यदि किसी को भी कुलदीप का कोई सुराग मिलता है तो वह 7807885704, 8219350021, 9816293931 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...