अपहरण के बाद 15 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी काबू

--Advertisement--

Image

आरोपी को कोर्ट में पेश कर मिला 3 दिनों का पुलिस रिमांड

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल के अंतर्गत 15 साल की नाबालिग युवती के साथ अपहरण  के बाद दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया है, वहीं नाबालिक युवती को भी ढूंढ कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के अलावा आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।  मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिनों का पुलिस रिमांड मिला है।

मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग युवती 13 जनवरी को घर से लापता हो गई थी। 2 दिन की तलाश के बाद परिजनों ने 15 जनवरी को पुलिस थाना रेणुका जी में युवती के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

संगड़ाह के डीएसपी मुकेश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी भेड़ पालक का सहायक है। आरोपी मोबाइल रिचार्ज के बहाने 15 वर्षीय किशोरी के घर आता जाता रहता था। जिससे दोनों के बीच जान पहचान हो गई थी।

13 जनवरी को आरोपी बहला-फुसलाकर युवती को अपने साथ ले गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी। मामला दर्ज होने के 24 घंटे बाद पुलिस ने उत्तराखंड के रहने वाले आरोपी युद्धवीर को गिरफ्तार किया।

वहीं 15 वर्षीय युवती को भी उत्तराखंड से वापस घर पहुंचाया। पहले आरोपी के खिलाफ 363 के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट को शामिल कर दिया है।

डीएसपी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने बताया कि किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वही मामले की जांच की जा रही है। उधर परिजनों ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस का धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...