सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के 150 पद के लिए इंटरव्यू

--Advertisement--

Image

सोलन, 07 जनवरी – जीवन वर्मा 

ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज़ एस.आई.एस. इंडिया लिमिटेड बिलासपुर, अपने संस्थान में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के 150 पदों को भरने के लिए ज़िला रोजगार कार्यालय सोलन में 12 जनवरी, 2023 को एक कैंपस इंटरव्यू आयोजित करवा रही है।

उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं व विशिष्ट शारीरिक मापदंड (ऊंचाई 168 से.मी., भार 56 किलोग्राम) निर्धारित की गई है।

संदीप ठाकुर ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपने योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों/ दस्तावेज़ों सहित ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 12 जनवरी, 2023 को प्रातः 10.00 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।

उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए 01792-227242, 85580-62252, 78768-26291 तथा 70189-18595 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...