सरकारी सीमेंट से हो रहा था घर का निर्माण, पुलिस की छापेमारी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 7 जनवरी – सुभाष चंदेल 

नगर परिषद बिलासपुर के तहत पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में सरकारी सीमेंट के प्रयोग करने का भांडा फोड किया है।

पुलिस ने मौके पर छापा मार कर 6 खाली सरकारी सीमेंट की बोरियां और साढ़े चार बैग भरे हुए बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने ऑटो चालक से पूछताछ जारी कर दी है।

काम कर रहे मिस्त्री ने भी सीमेंट के सरकारी या प्राइवेट होने का ज्ञान न होने की बात कहते हुए किनारा कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डियारा सेक्टर के तहत हनुमान मंदिर के पास एक घर में प्लास्टर का काम चला हुआ है।

मकान के प्लास्टर की सामग्री मकान मालिक के द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है। करीब 4-5 दिन पहले एक ऑटो चालक ने अपने ऑटो में 10 सीमेंट से भरे बैग व एक खाली बोरी निर्माणाधीन मकान पर छोड़ी थी।

उसे यह ज्ञान नहीं है कि सरकारी सीमेंट कैसा होता है। वहीं पुलिस ने ऑटो चालक से पूछताछ शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी राजकुमार ने बताया कि सदर थाने के तहत पुलिस को वीरवार शाम सूचना मिली थी कि डियारा सेक्टर में एक मकान में सरकारी सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है।

इसके बाद पुलिस ने छापामारी कर सीमेंट को अपने कब्जे में ले लिया है। ऑटो चालक से पूछताछ की जा रही है कि उसने सरकारी सीमेंट कहां से खरीदा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...