उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

--Advertisement--

Image

शिमला 01 जनवरी – नितिश पठानियां

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज मशोबरा में ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस का जायजा लिया। यहां मेक टू ईवीएम मशीन रखी गई है, जिनका उपयोग विधानसभा चुनाव में नहीं किया गया था।

इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में हर तीन माह में इस तरह का निरीक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाता है, जिसके तहत ईवीएम के रखरखाव, सुरक्षा तथा वेयर हाउस में लगे अग्निशमन यंत्रों और फायर अलार्म की जांच की जाती है।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत तीन माह बाद ईवीएम वेयर हाउस को खोल कर निरीक्षण किया जाता है जबकि प्रति माह बाहर से सीसीटीवी तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जाता है।

इस अवसर पर निर्वाचन तहसीलदार राजेन्द्र शर्मा, जिला अग्निशमन अधिकारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...