सिक्किम में बड़ा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 3 अधिकारियों सहित 16 जवानों की मौत

--Advertisement--

Image

दिल्ली – नवीन चौहान

सिक्किम में एक बड़ा हादसा पेश आया है, जिसमें सेना के 16 जवानों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम में आपरेशन शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सिक्किम के जेमा इलाके में शुक्रवार को सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें 16 सैनिकों की मौत हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि सेना के वाहन का कचूमर निकल गया। हुआ यूं कि सुबह सेना के तीन वाहन चटन से थंगू जा रहे थे। इसी बीच जेमा के पास एक वाहन नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

जिसमें तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों के अलावा 13 जवानों की मौत हो गई। इनमें से घायल चार जवानों को हेलिकाप्टर से हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

भारतीय सेना ने घटना की पुष्टि की है। वहीं, देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी टवीट् कर हादसे की सूचना दी है। उन्होंने हादसे मे शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देेते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री ने हादसे पर दुख जताया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...