BREAKING: बिजली-पानी के बाद अब स्वास्थ्य विभाग पर एक्शन, जयराम राज में 9 माह में खोले गए स्वास्थ्य संस्थान बंद करने के आदेश

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

कांग्रेस की नई सरकार ने बागबानी विभाग और बिजली बोर्ड के बाद अब स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ी कार्रवाई की है। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 1 अप्रैल, 2022 के बाद राज्य में नए खुले या अपग्रेड किए गए सभी स्वास्थ्य संस्थानों को डिनोटिफाई कर दिया गया है। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं।

पूर्व की जयराम सरकार के दौरान 8 महीने की इस अवधि में 25 से ज्यादा स्वास्थ्य संस्थानों को अपग्रेड किया गया था। कुछ स्वास्थ्य उपकेंद्र और पीएचसी नए खोले गए थे। इसमें 8 से ज्यादा संस्थान सीएचसी के रूप में अपग्रेड किए गए थे, लेकिन इन सभी को अब बंद कर दिया गया है।

अब अस्पताल हो चाहे, स्वास्थ्य उपकेंद्र, सभी अब पूर्व की स्थिति में ही काम करेंगे। इन्हें अपग्रेड करने के लिए कोई नई भर्तियां भी नहीं की गई थीं। इसलिए स्टाफ को युक्तिकरण के जरिए पूर्व की स्थिति में ही इस्तेमाल किया जाएगा।

इससे पहले राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने बागबानी विभाग में नए दफ्तर बंद किए थे और बिजली बोर्ड में भी कई इलेक्ट्रिकल डिविजन और सर्कल डिनोटिफाई कर दिए थे।

अभी अन्य विभागों में भी इस तरह की कार्रवाई होगी। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी इस फैसले को बदले की कार्रवाई बताते हुए कोर्ट जाने की चेतावनी दे चुके हैं। इसलिए यह लड़ाई अब लंबी जाने वाली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...