आस्था से खिलवाड़, भरमौर में 250 साल पुराना मंदिर राख; गरोला में जंगल की आग से तबाही

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपमंडल भरमौर के तहत गरोला पंचायत में करीब 250 साल पुराना मंदिर जलकर राख हो गया। यह मंदिर गरोला पंचायत के गुवाड़ गांव के पास पहाड़ी पर स्थित था। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से जंगल में आग लगी हुई है, जिसे आज तक नहीं बुझाया गया है।

इसी बीच मंगलवार को जंगल में भडक़ी आग की चपेट में आने से सिद्ध बाबा का यह मंदिर जलकर राख हो गया। मंदिर के पुजारी और गरोला पंचायत के उपप्रषान शिव कुमार ने कहा कि मंदिर करीब 200-250 वर्ष पुराना था।

बीते कुछ दिनों से गरोला पंचायत के गुवाड़ गांव के साथ लगते जंगल में आ लगी हुई थी। वन विभाग की ओर से अभी तक आग पर काबू पाने की कोई कवायद शुरू नहीं की गई है।

मंगलवार को जंगल की आग की चपेट में आने से मंदिर जलकर राख हो गया है। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया है, जिससे गांव को चपेट में आने से बचा लिया है। उन्होंने बताया कि मंदिर को ग्रामीणों ने बचाने की पूरी कोशिश की। मगर जंगल की बेकाबू आग की चपेट में आकर मंदिर जलकर राख हो गया।

उन्होंने कहा कि आग लगने की घटना से वन विभाग को भी करोड़ों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों और प्रशासन से गुहार लगाई है कि जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए आगे आएं, ताकि और नुकसान होने से बचाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...