10 दिन से लापता युवक का कैंट नाला में मिला शव, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – हिम खबर 

पुलिस थाना धर्मशाला के तहत दस दिन से लापता व्यक्ति का शव कैंट नाला में बरामद हुआ। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है।

जानकारी के मुताविक मृतक की पहचान 32 वर्षीय राकेश कुमार निवासी सेल चंबियाड़ा के रूप मे हुई है। राकेश कुमार पिछले 10 दिन से लापता था।

शनिवार को युवक का शव कैंट नाला में मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौका पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार 8 दिसम्बर को राकेश कुमार का किसी से झगड़ा हो गया था, इसके बाद राकेश का कोई सुराग नहीं लग पाया था। परिजन अपने स्तर पर तलाश कर रहे थे, कोई पता न चलने पर 13 दिसंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली है जिसमें 8 दिसम्बर को झड़प भी दिखाई दे रही है।

एसपी कांगड़ा डा. खुशहाल शर्मा के बोल

एसपी कांगड़ा डा. खुशहाल शर्मा ने शव बरामद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...