कांग्रेस भवन शिमला में हलचल तेज, कांग्रेस विधायकों की बैठक; CM के चेहरे पर होगा मंथन, प्रतिभा सिंह बोलीं- मैं कर सकती हूं राज्य का नेतृत्व

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

कांग्रेस विधायक दल की बैठक को लेकर कांग्रेस भवन में हलचल तेज हो गई है। यहां तीन बजे से बैठक शुरू होगी। सबसे पहले पहुंचने वाले विधायकों में ठियोग से कुलदीप राठौर शामिल हैं।

कुलदीप राठौर ने कहा कि विधायकों की सहमति से हाईकमान तय करेगा सीएम फेस। सभी मिलकर सरकार चलाएंगे। बैठक में हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और पर्यवेक्षक भी पहुंचेंगे।

फिलहाल, सीएम की दावेदारी के लिए प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत तो हासिल कर ली है, मगर सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री को लेकर है।

वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में कांग्रेस के दो खेमों की लड़ाई बढ़ेगी। हिमाचल में एक खेमा कांग्रेस की प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में उभर चुका है।

कांग्रेस का दूसरा खेमा वह है, जिसका केंद्र होलीलॉज है। हॉलीलॉज पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का आवास है, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह खुद मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में खड़ी हो चुकी हैं।

प्रतिभा सिंह का कहना है कि हाईकमान उनके परिवार को नजरअंदाज नहीं करेगा क्योंकि कांग्रेस ने हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर चुना लड़ा है और जीता गया है और ऐसे में उनके परिवार के चेहरों को नजरअंदाज करना गलत होगा।

प्रतिभा सिंह ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा, ”मुझे लगता है कि मैं मुख्यमंत्री के रूप में राज्य का नेतृत्व कर सकती हूं। सोनिया गांधी जी ने और आलाकमान ने मुझे चुनाव से पहले पार्टी का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी है। सोनिया द्वारा दी गई जिम्मेदारी मैंने अच्छे से पूरी की है, अब उनकी बारी है। “

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...