नौ राउंड में पूरी होगी नूरपुर की मतगणना, 14 टेबल पर होगी ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती  

--Advertisement--

Image

नौ राउंड में पूरी होगी नूरपुर की मतगणना, 14 टेबल पर होगी ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती, डाक मत पत्रों की गणना के लिए लगाए गए पांच अलग टेबल।

नूरपुर – देवांश राजपूत 

निर्वाचन अधिकारी ( एसडीएम) अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में आज शनिवार को स्थानीय मिनी सचिवालय में मतगणना कार्य की अंतिम तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान निर्वाचन कानूनगो संजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन-2022 के लिए 8 दिसम्बर को सम्पन्न होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल नौ राउंड में मतगणना की प्रक्रिया पूरी होगी।

12 नवंबर को सम्पन्न हुए मतदान में ईवीएम में दर्ज 69628 मतों की प्रत्येक राउंड की गणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त डाक मत पत्रों (पोस्टल बैलट) की गिनती के लिए पांच अलग टेबल लगाए गए हैं।

अनिल भारद्वाज ने बताया कि ईवीएम के लिए स्थापित प्रत्येक टेबल पर एक-एक माईक्रो ऑब्जर्वर, मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायक नियुक्त किये गए हैं।

वहीं पोस्टल बैलट की गिनती के लिए स्थापित प्रत्येक टेबल में एक-एक माईक्रो ऑब्जर्वर और मतगणना पर्यवेक्षक तथा दो मतगणना सहायक तैनात रहेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतगणना टेबल पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार का एक एजेंट भी मौजूद रहेगा। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र पर मोबाईल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...