कांगड़ा में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, 21 यात्री घायल

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट 

कांगड़ा जिले के थुरल क्षेत्र में रविवार देर शाम को एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 21 यात्री घायल हो गए हैं।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थुरल क्षेत्र में रविवार देर शाम को एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 21 यात्री घायल हो गए हैं।

गंभीर घायलों को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार थुरल से तीन किलोमीटर दूर चूला में देर शाम एक निजी बस पलट गई।

हादसे में बस के चालक-परिचालक सहित 21 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को थुरल और सुजानपुर में प्राथमिक उपचार दिया गया।

10 गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों के लिए दूसरे अस्पतालों से भी एंबुलेंस मंगवाई गई।

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर बचाव कार्य में लगी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...