भाली स्कूल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने की एड्स पर चोट

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाली में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर शिरकत की। वहीं स्कूली बच्चों के साथ द्रोणाचार्य कॉलेज से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों ने एक नुक्कड़ नाटक व रैली निकालकर के माध्यम से एड्स पर चोट की।

स्कूल प्रिसिपल राकेश सपेहिया ने कहा कि विश्व एड्स दिवस 1988 के बाद से एक दिसंबर को हर साल मनाया जाता है। इसका उद्देश्य एचआइवी संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि रेड रीबन एचआइवी पाजिटिव लोगों के साथ एकजुटता और एड्स के साथ जी रहे लोगों के लिए वैश्विक प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं, ताकि कोई भी रोग होने से पहले उसका बचाव किया जा सके। इस मौके पर पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।

इस मौके पर स्कूल के शिक्षक व स्कूली छात्र मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...