हिमाचल के विकास ठाकुर को अर्जुन अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए सम्मानित

--Advertisement--

Image

 वेटलिफ्टिंग में देशभर में चमकाया राज्य का नाम, आठ साल बाद मिला भारोत्तोलन में सम्मान

हमीरपुर – अनिल कपलेश

भारोत्तोलन के उत्कृष्ट खिलाड़ी व हमीरपुर के बेेटे विकास ठाकुर को वेटलिफ्टिंग में उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें राष्ट्रपति के हाथों अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। बुधवार सायं चार बजे राष्ट्रपति भवन में महान हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विकास ठाकुर को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। यह क्षण हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का पल रहा।

बताते चलें कि वेटलिफ्ंिटग के इंटरनेशनल खिलाड़ी विकास ठाकुर ने राष्ट्र मंडल खेल 2022 में रजत पदक, राष्ट्रमंडल सीनियर चैंपियनशिप 2021 में कांस्य पदक, राष्ट्र मंडल सीनियर चैंपियनशिप 2019 में रजत पदक और राष्ट्र मंडल खेल 2018 में कांस्य पदक जीते थे। वेटलिफ्टिंग में उनकी इन्हीं उपलब्धियों को मान्यता देते हुए उन्हें वर्ष 2022 का अर्जुन अवार्ड देकर सम्माानित किया गया।

गौरतलब रहे कि अर्जुन अवार्ड के लिए देशभर से 25 नामी खिलाडिय़ों का चयन किया गया था। जिसमें वेटलिफ्टिंग में अर्जुन अवार्ड हासिल करने वालों में विकास ठाकुर देश के एकमात्र खिलाड़ी हैं। करीब आठ साल के बाद वेटलिफ्टिंग में इस बार अर्जुन अवार्ड मिला है।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के पटनौण के रहने वाले 29 वर्षीय विकास ठाकुर की इस उपलब्धि ने प्रदेश के साथ-साथ देश का माथा भी गर्व से ऊंचा कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हैट्रिक लगाई थी।

उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की थी। आपको बता दें कि विकास ठाकुर मूलरूप से तो जिला हमीरपुर के पटनौण के निवासी हैं, लेकिन उनका परिवार काफी समय से लुधियाना में रहता है।

पूर्व में यह रहा विकास का प्रदर्शन

विकास ठाकुर वर्ष 2014 के ग्लास्को राष्ट्रमंडल खेलों में 85 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 333 किलोग्राम भार उठाकर देश को रजत पदक दिला चुके हैं। जिसमें स्नैच में 150 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 183 किलोग्राम भार उठाया था। जबकि वर्ष 2018 के गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में 94 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 351 किलोग्राम भार उठाकर देश के लिए कांस्य पदक जीता था।

विकास के गांव में खुशी का माहौल

विकास ठाकुर के पिता बृजलाल ठाकुर, माता आशा, बहन अभिलाषा ठाकुर और बहनोई संगीत अत्री हैं। उनका यह परिवार लुधियाना में रहता है। पिता रेलवे में नौकरी करते हैं जब कि माता घरेलू महिला हैं।

इसके अलावा हमीरपुर के पटनौण स्थित घर में उनके ताया कुमार चंद ठाकुर, ताई लता ठाकुर, चचेरा भाई अमित ठाकुर, भाभी मनु ठाकुर, भतीजियां ईशिता और अनवी ठाकुर परिवार के दूसरे सदस्य रहते हैं। गांव में खुशी का माहौल है और उनकी शादी की तैयारियां चल रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...