राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तय करेंगी हिमाचल में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री के चेहरे का फैसला प्रियंका गांधी लेंगी। पार्टी नेतृत्व ने राष्ट्रीय महासचिव को यह बड़ा फैसला लेने की जिम्मेवारी सौंप दी है। प्रियंका की रिपोर्ट के आधार पर हाईकमान मुख्यमंत्री को लेकर घोषणा करेगा।

विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी ने राजधानी शिमला से सटे छरावड़ा स्थित अपने घर से ही चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। चुनाव प्रचार के दौरान शिमला से ही प्रियंका गांधी प्रदेश में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैलियां करने गईं। प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं की कमियों और खूबियों से भी प्रियंका गांधी वाकिफ हैं।

प्रदेश कांग्रेस में प्रियंका गांधी के कई गुप्त सूत्र भी हैं। इनसे उन्होंने लगातार चुनाव प्रचार के दौरान फीडबैक ली। कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए पार्टी की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी प्रियंका के शिमला स्थित घर से ही केंद्रीय चुनाव कमेटी की ऑनलाइन बैठक ली थी।

पार्टी नेता बताते हैं कि प्रत्याशियों के नाम तय करने में भी प्रियंका गांधी की अहम भूमिका रही है। ऐसे में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने की स्थिति में विधायकों की बैठक के बाद हाईकमान प्रियंका गांधी की रिपोर्ट के बाद ही मुख्यमंत्री के चेहरे को फाइनल करेगा।

प्रियंका की हिमाचल में हुई रैलियों में भी प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने भीड़ जुटाकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली जाकर प्रियंका गांधी से मुलाकात के लिए समय मांगा था।

हालांकि, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी को उस दौरान मध्य प्रदेश जाना पड़ा था। इस कारण प्रियंका गांधी की प्रतिभा सिंह, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कौल सिंह और हर्षवर्द्धन चौहान से मुलाकात नहीं हो सकी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...