306 ग्राम चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

पुलिस ने लचोड़ी में नाकाबंदी के दौरान 2 युवकों से 306 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के एस.आई.यू. सैल ने मुख्य आरक्षी प्रवेश शर्मा के नेतृत्व में सलूणी-बनीखेत मार्ग पर लचोड़ी में नाकाबंदी की थी और वाहनों की रूटीन चैकिंग की जा रही है।

इस दौरान दो युवक आए और पुलिस टीम को देखकर घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके बैग से 306 ग्राम चरस बरामद की गई।

युवकों की पहचान रोहित सोनी पुत्र सुरेश कुमार सोनी निवासी गांव वार्ड नम्बर 3 बनीखेत तहसील डल्हौजी जिला चम्बा व लाल चंद पुत्र परस राम निवासी भंजराड़ू तहसील चुराह जिला चम्बा के रूप में हुई है।

एस.पी. अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ किहार थाना में मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...