विकास कार्यों में अड़ंगे को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रधान की बीडीओ से की शिकायत

--Advertisement--

Image

पंचायत प्रधान ने जड़ डाले पंचायत सचिव पर आरोप।

व्यूरो रिपोर्ट

ज्वाली विधानसभा की पंचायत नडोली के उपप्रधान अनिल कुमार सहित वार्ड सदस्य पवन कुमार, प्रेम सिंह, रेणु वाला व आरती देवी ने पंचायत प्रधान के खिलाफ शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि पंचायत प्रधान पंचायत द्वारा विकास कार्यों पर अडंगा लगाया जा रहा है।

जिसको लेकर पंचायत के प्रतिनिधियों ने कहा है कि यदि पंचायत प्रधान पर कार्रवाई नहीं की गई तो सभी पंचायत के पंच व उप प्रधान पंचायत इस्तीफा दे देंगे। वहीं प्रधान वीना पगरोत्रा ने पंचायत उपप्रधान एवं पंचायत सदस्यों द्वारा लगाए गए आरोपों का जबाव देते हुए मिडिया में कहा कि पंचायत नढोली का कामकाज सुचारू रूप से चल रहा था, लेकिन जब से नया पंचायत सचिव रमन कुमार पंचायत नढोली में कार्यरत हुआ है, पंचायत की सारी व्यवस्था को अस्त व्यस्त कर दिया है।

पंचायत में सब कामों को प्रधान को बिना विश्वास में लेकर कर रहा है। अपने मर्जी से प्रस्ताव कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज करके पंचायत के कामों को अंजाम दे रहा है। अपनी मर्ज़ी से सीमेंट लाकर स्वयं ही बांट देता है। जिस कारण पंचायत में सिमेंट को लेकर भी बहुत गड़बड़ी होने की अशंका है। उन्होंने पंचायती राज विभाग से मांग की है कि अतिशीघ्र पंचायत नढोली का रिकॉर्ड पंचायत सचिव से लेकर तथ्यों की जांच की जाए ।

जब इस बारे में विकास खण्ड अधिकारी विनय चौहान से बात हुई तो उन्होंने कहा कि सभी आरोपों की जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी करवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...