फरीदावाद-जसूर रूट पर चलने वाली परिवहन निगम की बस हाँफी, सवारियां हुईं परेशान

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें कब कहां दम तोड़ दें, इसका कोई पता नहीं होता। आएदिन हिमाचल पथ परिवहन निगम की कोई न कोई बस सड़क किनारे खराब मिल जाती है जिस कारण सवारियों को काफी परेशान होना पड़ता है।

शनिवार को भी हिमाचल पथ परिवहन निगम के देहरा डिपो की फरीदावाद-जसूर रूट पर चलने वाली बस सुबह जसूर जाते समय बढ़ेला में खराब हो गई जिस कारण सवारियों को भारी परेशानी हुई। स्कूली-कॉलेज छात्र-छात्राओं सहित दूरदराज जाने वाली सवारियां परेशान हुईं।

सवारियों अनुसार बस में एकदम से जोरदार आवाज हुई जिस कारण बस बन्द हो गई। सवारियों को काफी परेशानी हुई। कॉलेज व स्कूली छात्र-छात्राओं को पैदल ही जवाली पहुंचना पड़ा।

सवारियों ने कहा कि सरकार अपने लिए करोड़ों की वीआईपी गाड़ियां खरीद लेती है लेकिन जनता के लिए खटारा बसों को ही चलाया जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि खटारा बसों की जगह नई बसें चलाई जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

होटल मैनेजर, शेफ समेत कई पदों पर भर्ती, 9 अक्टूबर को होंगे साक्षात्कार

होटल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पदों पर भर्ती के...