पाठशाला भरमाड में 30वे राष्ट्रीय बाल विकास कांग्रेस का हुआ शुभारंभ

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड के प्रांगण में आज 30वे राष्ट्रीय बाल विकास कांग्रेस का शुभारंभ हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रारंभिक उपनिदेशक श्री महेंद्र कुमार जी और अतिथि विशेष सहायक निदेशक संजय ठाकुर ने शिरकत की l

उन्होंने विभिन्न साइंस मॉडलों का अवलोकन किया और इनकी विस्तृत जानकारी ली l उन्होंने संबोधित करके कहा कि सभी को अपनी सोच में वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखना चाहिए और तभी हम इस युग में सभी से अग्रणी हो सकते हैं l उन्होंने कहा की सभी वाल वैज्ञानिकों में असाधारण व्यक्तित्व व असीम ऊर्जा है l

बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उस पर अमल करे l इस अवसर पर 74 विद्यालयों से 500 से अधिक विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिनमें इन्नोवेटिव साइंस मॉडल, साइंस सीनियर और जूनियर प्रश्नोत्तरी, साइंस सीनियर और जूनियर एक्टिविटी और मैथ ओलंपियाड जूनियर सीनियर सेकेंडरी शामिल थे l

वाल विज्ञान प्रश्नोत्तरी में सीनियर जूनियर और सीनियर सेकेंडरी के बच्चों की स्क्रीनिंग हुई जिनका जिसका फाइनल कल 19 तारीख 2022 को होगाl स्कूल प्रधानाचार्य पी सी कपूर ने बच्चों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l

ये रहे मौजूद

इस उपलक्ष्य में विद्यालय के विज्ञान अध्यापकों प्रवक्ता जीव विज्ञान अंजना , प्रवक्ता भौतिक विज्ञान रविंद्र कुमार, समरजीत टी जी टी, प्रवक्ता सुनीता, टी जी टी नान मेडिकल बलवीर, सुरेखा जी , इकबाल सिंह, राजीव धीमान, उमेश कुमार, अशोक कुमार, पंकज धीमान, मनोज कुमार व विद्यालय के समस्त शिक्षक व प्रशिक्षु शिक्षक उपस्थित रहेl !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...