वॉल्वो बस में सवार युवक व युवती चरस सहित काबू

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 16 नवंबरडॉली चौहान

मंडी पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम ने सुंदरनगर के कंट्रोल गेट के समीप बुधवार सुबह वोल्वो बस में सवार एक युवक व युवती से 578 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम ने बीएसएल पुलिस थाना के तहत कंट्रोल गेट के समीप मौजूद थी। आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी।

इसी दौरान जब दिल्ली से मनाली जा रही बस को चैकिंग के लिए रोका गया। बस में बैठे एक युवक और युवती के कब्जे से 578 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20, 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान हरि कुमार पुत्र लाल बहादुर व माया पुत्री लाल बहादुर निवासी कृष्णा वार्ड-7 शीश माटी कुल्लू  हुई है। जोकि मूल रूप से नेपाल के रहने वाले है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...