मीडिया पर बढ़ा सरकारी तंत्र का दबाव, मीडिया को सरकारी दबाव से मुक्त करने की आवश्यकता – प्रतिभा सिंह

--Advertisement--

Image

शिमला,16 नव – नितिश पठानियां
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकार जगत को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि देश के लोकतंत्र  के चौथे स्तंभ  प्रेस की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है।
जहां वह किसी भी सरकार के आंख,कान के रूप में आम लोगों व सरकार के बीच एक कड़ी के तौर पर कार्य करता है। अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पत्रकार जगत बधाई का पात्र है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि आधुनिक युग में  बढ़ते सूचना प्रौद्योगिकी में पत्रकारिता में बहुत बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां पत्रकारिता का माध्यम केवल अखबार, रेडियो व दूरदर्शन ही प्रमुख थे।
आज मोबाईल फोन की बजह से सोशल मीडिया भी प्रेस का प्रमुख माध्यम बन गया है जिस के चलते दुनिया या देश की किसी भी घटना की सूचना तुरंत ही पलभर में आम लोगों को मिल जाती है।
प्रतिभा सिंह ने मीडिया पर सरकारी तंत्र के बढ़ते दबाव पर चिंता व्यक्त की हुए कहा है कि इसे किसी भी सरकारी दबाव से मुक्त करने की बहुत ही आवश्यकता है।
उन्होंने पत्रकारों का आह्वान किया है कि उन्हें समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करते हुए सरकार की कमियों को उजागर करने व जन कल्याण कार्यो को भी प्रमुखता देनी चाहिए।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप; एक युवक की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिले के भरमौर के थल्ला...

सात से पहले आएगा पंचायत रोस्टर, एक सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लगने का अनुमान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए अब...