कांग्रेसियों को नहीं ईवीएम की सुरक्षा का भरोसा, धर्मपुर में स्ट्रांग रूम के बाहर गाड़ा तंबू

--Advertisement--

Image

मंडी, 16 नवंबर – डॉली चौहान

हिमाचल प्रदेश में चुनावों की मतगणना में एक लंबा समय है और ऐसे में कही ईवीएम से छेड़छाड़ न हो इस बात को सुनिश्चित करने के लिए मंडी जिला के धर्मपुर विधानसभा में कांग्रेस ने स्ट्रांग रूम के पास अपना तंबू गाढ़ दिया है।

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में अपना तम्बू लगाया, जिसमें 24 घंटे कांग्रेस कार्यकर्ता पहरा देंगे।

वहीं धर्मपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रशेखर ने बताया कि स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं की मांग के चलते इस प्रकार का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में सत्ताधारी दल की तरफ से धनबल आदि का प्रयोग किया गया है, लेकिन फिर भी लोगों ने निष्पक्ष मतदान किया है।

जिसे अब बचाने के लिए कांग्रेस के द्वारा ईवीएम स्ट्रांग रूम की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पहल हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप ही की गई है।

वहीं ईवीएम के पहरे में डटे कांग्रेस पदाधिकारी प्रकाश चंद ने बताया कि ईवीएम में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता दिन रात शिफ्ट में पहरा देंगे। उन्होंने कहा कि जनता के दबाव के कारण ही कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है और यह पहरा 8 दिसंबर तक जारी रहेगा।

एसडीएम धर्मपुर करतार चंद के बोल 

वहीं जब इस बारे में एसडीएम धर्मपुर करतार चंद से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की गाईड लाईन में यह सुविधा है कि कोई दल ईवीएम की निगरानी अपनी ओर से कर सकता है। उसके लिए सभी को उनकी तरफ से यह सूचना दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ प्रत्याशियों की जानकारी के लिए मेन गेट पर सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए बड़ी स्क्रीन का प्रबंध कर दिया है। जोकि हर समय वहां उपलब्ध रहेगी और प्रत्याशी कभी भी आकर देख सकता है।

उन्होंने कहा कि आठ दिसम्बर के बाद भी प्रत्याशी अगर इस सीसीटीवी फुटेज को लेना चाहेगा तो उन्हें यह उपलब्ध करवा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाये है। थ्री लेयर सीक्योरिटी के कड़े पैहरे के बीच इन ईवीएम मशीनों व वीवीपैट को रखा गया है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई और दल यहां अपना पहरा लगाना चाहता है तो वह भी लगा सकता है। उन्होंने कहा कि कड़े पहरे के अंदर किसी को भी अंदर आने व जाने की अनुमति नहीं है सभी बाहर रहकर अपना पहरा दे सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...