चाइल्डलाइन टीम द्वारा बच्चों को 1098 के बारे में किया जागरूक

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

आज दिनांक 16 नवंबर 2022 को चाइल्ड लाइन बिलासपुर द्वारा चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह जो कि 14 से 21 नवंबर मनाया जा रहा है। आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला भराड़ी में मनाया गया। इस कार्यक्रम बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

चाइल्डलाइन द्वारा भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें बच्चों ने अपने अधिकारों के बारे में भाषण दिया। इस कार्यक्रम में चाइल्डलाइन टीम द्वारा बच्चों को 1098 के बारे में जागरूक किया । प्रशांत द्वारा बाल मजदूरी बाल विवाह, इत्यादि के बारे में भी जानकारी बच्चों को दी ।

बच्चों को बताया गया कि अगर इस प्रकार का कोई अपराध बाल मजदूरी, या बाल विवाह करता हुआ कोई व्यक्ति पाया जाता है, तो उसके बारे में 1098 पर जानकारी प्रदान करें। जो व्यक्ति 1098 पर कॉल करेगा उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा। ताकि बच्चों को सहायता प्रदान करवाई जा सके।

इस कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अध्यापिका उर्मिला, संजना कुमारी , प्रशांत रीना कुमारी , अभिषेक कुमार व लगभग 30 बच्चों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...