गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में अध्यापकों के लिए कार्यशाला का आयोजन

--Advertisement--

Image

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ में अध्यापकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया । यह कार्यशाला नई शिक्षा नीति (2020) और खुशनुमा कक्षाएं विषय पर आधारित थी ।

इस कार्यशाला का आयोजन गैलेक्सी शिक्षा समिति के सौजन्य से “मैकमिलन शिक्षा” द्वारा किया गया जिसमें गैलेक्सी पब्लिक स्कूल के अध्यापकों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया । इसका संचालन गुरूग्राम से आई सीबीएससी प्रमाणित ट्रेनर शालिनी तायल ने किया तथा अध्यापकों के साथ अपने विचार सांझा किए ।

इस कार्यशाला में अध्यापकों ने नई शिक्षा नीति 2020 और बच्चों के लिए खुशनुमा कक्षाएं विषय पर चर्चा करते हुए एक दूसरे के साथ क्लासरूम को मॉडर्न तरीके से कैसे बेहतर बनाया जाए, विषय पर अपने अनुभव अनुसार चर्चा की ।

गैलेक्सी शिक्षा समिति के प्रबंधक गुलशन कुमार और प्रबंधक निर्देशिका किरण वैद्य जी ने इस तरह की कार्यशाला में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अध्यापकों को प्रोत्साहित किया और इस सत्र में अन्य इस तरह की कार्यशाला के आयोजन का आश्वासन दिया ताकि अध्यापकों की अध्यापन पद्धति का विकास हो सके ।

स्कूल प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा ने इस कार्यशाला पर अपने विचार और अनुभव को सांझा करने के लिए शालिनी तायल और राहुल वालिया का आभार प्रकट किया तथा भविष्य में भी अध्यापकों के लिए ऐसी कार्यशालाओं के लिए बात की जिससे कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...