सुंदरनगर में गाड़ी में बैठने पर युवक पर चाकू से हमला

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

धनोटू पुलिस थाना के तहत डुगराईं में एक युवक ने उसकी गाड़ी में बैठने पर तैश में आकर दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में दोस्तों ने उसे समीप के स्वास्थ्य उपकेंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पीठ पर किया चाकू से वार

पुलिस को दी शिकायत में डुगराईं निवासी इरफान पुत्र नूर मोहम्मद ने बताया कि वह दोपहर के समय डुगराईं से कब्रिस्तान की ओर जा रहा था। वहां सड़क किनारे सोहेल खान अपनी गाड़ी के बाहर खड़े होकर इलमदीन से बातें कर रहा था।

वहां पहुंचने पर बातचीत के बाद जब वह सोहेल की गाड़ी में बैठने लगा तो गुस्से में आकर सोहेल ने उसके कंधे और पीठ पर चाकू से वार कर दिया। उसने चेतावनी भी दी अगली बार मिलने पर उसकी गर्दन काट देगा।

पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...