परिवार सहित लवी मेला देखने आया युवक हुआ लापता

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

रामपुर थाना अंतर्गत मेला मैदान में परिवार सहित पहुंचे एक युवक के लापता होने का मामला परिजनों ने दर्ज करवाया है। परिजनों के अनुसार तीन दिन पहले पंकज 33 पुत्र भूप राम निवासी कलना परिवार सहित पाट बंगला मैदान में आया था।

परिजनों को सांस्कृतिक संध्या देखने के लिए बिठा कर चला गया। इसके बाद से पंकज का कोई अता पता नहीं चल सका है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी रामपुर ने की है।

मेले से गायब हुआ पंकज

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पंकज सोमवार दोपहर बाद मेला मैदान में आया और उसने परिजनों को सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए बिठा दिया और कहीं चला गया। उसके बाद से पंकज का कोई सुराग नही लगा है। जबकि पंकज की जैकेट मेला मैदान से कुछ ही दूरी पर मिली है और चश्मा और जूता चाटी पुल के साथ मिले हैं।

परिजनों ने बताया कि पंकज के पास कुछ नकदी भी थी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने चाटी पुल के साथ नदी में भी उसकी तलाश की है, लेकिन कोई सुराग नही मिला है। उन्होंने प्रशासन से अब गोताखोर टीम को बुलाने का आग्रह किया है।

थाने में दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

थाना प्रभारी ने कहा कि तीन दिन पहले पंकज के लापता होने की सूचना परिजनों द्वारा दिये जाने पर मामला दर्ज किया गया है। चाटी पुल से लेकर नोगली तक नदी के किनारों पर तलाश जारी की गई है।

मेला मैदान में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पंकज का एक जूता चाटी पुल के साथ मिला है और जैकेट और चश्मा भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...