शिमला में आप को एक और झटका, कई‌ नेता‌‌ कांग्रेस में हुए शामिल

--Advertisement--

Image

शिमला,1 नव – नितिश पठानियां
शिमला शहर से आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता शिमला शहर की महिला प्रधान ममता चंदेल, नाभा वार्ड की प्रधान वीना रघुवंशी, छोटा शिमला वार्ड के युवा प्रधान साहिल ठाकुर, इंजन घर वार्ड से सह संयोजक योगेश कुमार व इसी वार्ड की प्रधान पल्लवी शर्मा ने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर आज कांग्रेस का दामन थाम लिया।
आप से जुड़े ये‌ सभी नेता शिमला शहर से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश जनारथा के समर्थन में अपने कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस में शामिल हुए इन आप नेताओं का स्वागत करते हुए इनसे पार्टी की मजबूती व विधानसभा चुनावों में हरीश जनारथा के जीत सुनिश्चित करने के लिये एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
बाद में इन नेताओं ने शिमला ग्रामीण के कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह से भी भेंट की और उन्हें इन चुनावों में जीत के लिए शुभकामनाएं दी।
विक्रमादित्य सिंह ने इन युवा नेताओं का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद युवाओं के हितों की पूरी रक्षा की जाएगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...