हर खर्च को रजिस्टर में दर्ज करवाएं सभी उम्मीदवार – अजीत दान

--Advertisement--

Image

व्यय रजिस्टरों के प्रथम निरीक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक ने दिए निर्देश

हमीरपुर 01 नवंबर – अनिल कपलेश

विधानसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की निगरानी के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने हमीरपुर जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी अजीत दान को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

अजीत दान ने मंगलवार को यहां हमीर भवन में जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टरों का प्रथम निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों के सहायक व्यय पर्यवेक्षकों और विभिन्न उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

उन्होंने कहा कि उम्मीदवार के चुनावी खर्च का पूरा ब्यौरा व्यय रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए तथा निर्वाचन आयोग के नियमों की अक्षरश: अनुपालना होनी चाहिए।

व्यय पर्यवेक्षक ने बताया कि व्यय रजिस्टरों का दूसरा निरीक्षण पांच नवंबर को और तीसरा निरीक्षण आठ नवंबर को होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...