जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता की गाड़ी से 1 लाख 30 हजार की रिश्वत बरामद, विजिलेंस टीम को मिली सफलता

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता की गाड़ी से विजिलेंस टीम ने एक लाख तीस हजार की नगद राशि बरामद की गई है । विजिलेंस की टीम को यह यह सफलता उस समय मिली जब जल शक्ति विभाग मंडल पांगी के अधिशासी अभियंता चार अक्तूबर को पांगी से वाया लाहौल होकर कुल्लू जा रहे थे।

उसी दौरान विजिलेंस टीम को उक्त अधिकारी के बारे में गुप्त सूचना मिली कि एक ठेकेदार से उन्होंने बिल  पास करवाने की एवज में रिश्वत ली हुई है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए टीम ने मनाली के बकां के समीप नाकाबंदी कर दी। टीम ने अधिशासी अभियंता की गाड़ी को रोका तो गाड़ी से एक लाख तीस हजार की नगद राशि बरामद की गई।

हालांकि टीम द्वारा अधिशासी अभियंता से मौके पर पूछताछ भी की गई है। आरोपी की संदिग्ध हरकतों से टीम ने उन्हें पूछताछ के लिए कुल्लू पहुंचाया जहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पांगी घाटी में भ्रष्टाचार का जाल बिछाए हुए हैं इन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना जायज बात है।

बताया जा रहा है कि अधिशासी अभियंता द्वारा एक ठेकेदार के बिल पास करवाने की एवज में रिश्वत ली हुई थी। जिसकी सूचना ठेकेदार द्वारा विजिलेंस टीम कुल्लू को दी गई थी। विजिलेंस टीम द्वारा मनाली के बकां नामक स्थान पर अपना जाल बिछाया हुआ था।

जैसे ही जल शक्ति विभाग मंडल पांगी के अधिशासी अभियंता हरी प्रकाश की गाड़ी अटल टनल रोहतांग से बाहर निकली तो विजिलेंस की टीम ने गाड़ी की चेकिंग शुरू कर दी है। गाड़ी से उक्त नगद राशि बरामद की गई। जिसे मौके पर ही जब्त किया गया।

टीम ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस कुल्लू के डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने मनाली के बकां के समीप नाकाबंदी की हुई थी। उसी दौरान उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उनके बैंक अकाउंट सीज किए गए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...