ज्वाली: विजय कुमार का गिरा आशियाना, मुख्यमंत्री और प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत आंम्वल ठेहडू के वार्ड नंबर एक (भलेरा) के विजय कुमार पुत्र उकार सिंह का आशियाना ढह गया। हदसा उस समय हुआ, जब सारा परिवार मकान के अंदर था। गनीमत यह रही कि परिवार अचानक से बाहर आ गया, नहीं तो बड़ा हादसा हुआ सकता था।

बताते चलें कि विजय कुमार मेहनत मजदूरी कर कच्चे मकान में रहकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वहीं विजय कुमार ने बताया कि मिट्टी से बने मकान की छत कमजोर हो गई थी। जिस कारण उसमें दरारें आ गयी थी। रहने का कोई और ठिकाना न होने के कारण परिवार मकान में ही रहने को ही मजबूर था।

वह भी बीते शाम मकान गिर गया। अब विजय कुमार सहित परिवार सदस्यों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विधायक अर्जुन ठाकुर, डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल और एसडीएम ज्वाली महेन्द्र प्रताप सिंह से मांग की है कि हमारी हमारी मदद करें।

अधिकारी के बोल

जब इस बारे में राजस्व विभाग के अधिकारी पटवारी अवतार सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मैंने रिपोर्ट तैयार कर ली है। पीड़ित परिवार का सारा मकान डैमेज हो गया है।

बीडीसी रमना कुमारी ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जाएं।

जब इस बारे में ज्वाली के एसडीएम महेंन्द्र प्रताप सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को फोरी राहत प्रदान कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...