9 जून को द्रंग क्षेत्र के प्रवास पर मुख्यमंत्री करेंगे करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

--Advertisement--

Image

मंडी, 8 जून – डॉली चौहान

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 9 जून गुरुवार को  द्रंग  विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण करेंगे ।  यह जानकारी सहायक आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे पंडोह के समीप स्योल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवाबदार में डाक्टरों के लिए निर्मित आवास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवा के भवन तथा उठाऊ सिंचाई योजना नगवांई का लोकार्पण करने के बाद वहां जनसभा को संबोधित करेंगे ।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर बाद 1.30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट शनोर के भवन का उद्घाटन करने के उपरांत वे श्री देव गणपति मंदिर भटवाड़ी में देव दर्शन समारोह में भाग लेंगे।

भटवाड़ी में उठाऊ पेजयल योजना भटवाड़ी-शाला-शाड़ा-ओडीधार-बाटा तथा सामुदायिक भवन का लोकार्पण करने के उपरांत वे भटवाड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे ।

उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाऊस मंडी मे होगा। मुख्यमंत्री 10 जून को प्रातः 11 बजे धर्मशाला के लिए प्रस्थान करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...