प्रदेश की जयराम सरकार ने मेधावी छात्रों का बढ़ाया मान: नैहरिया

--Advertisement--

Image

धर्मशाला में मेधावियों को बांटे लैपटॉप
धर्मशाला – राजीव जस्वाल
विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक श्री विशाल नैहरिया ने कहा कि हिमाचल की जयराम सरकार ने प्रदेश के मेधावियों का मान बढ़ाया है। बुधवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधवियों को लैपटॉप प्रदान किये हैं।
विधायक नैहरिया ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार युवाओं को पढ़ाई के साथ रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश में सरकार ने श्रीरामानुजन छात्र डिजिटल योजना शुरू की है।
योजना के तहत स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान कर रही है, जिससे कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ आधुनिकता के साथ जुड़ सके।
माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से ही धर्मशाला में शिक्षा के क्षेत्र में उम्दा कार्य हो रहा है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत धर्मशाला शहर के विभिन्न स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम बनाये गए हैं।
धर्मशाला में अटल आदर्श विद्यालय और होटल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट देकर धर्मशाला को शिक्षा हब बनाने के लिए कदम आगे बढ़ाए हैं।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...