
नालागढ़, सुभाष चंदेल
आज नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने ग्राम पंचायत मंझोंली के लखन पुर, झिडा, के सारे बासों व गांव गरजे वाल टोरा आल एवम् मैसी टीबा के लिए पीने के पानी की किल्लत को देखते हुए आज 89 लाख रूपए की लागत से पानी के लिए नए टू वैल के कार्य को विधि पूर्वक पूजा अर्चना करवा कर कार्य को शुरू किया गया और सभी बासों को सीधी लाइने डाल डी जाएगी.
उन्होंने बताया कि सभी गांव की बची हुई समस्याओं का समाधान किया जाएगा उन्होंने कहा कि अगर इसमें पानी सही मात्रा में निकलता है तो इससे सिंचाई भी की जाएगी और उन्होंने बताया कि लखन पुर रोड पर लगभग 20 लाख रुपए की लागत से कुछ दिन पहले पुल के निर्माण को शुरू करवाया गया था और उन्होंने बताया कि ये पुल पहले बरसात के दिनों में पानी के बहाव में बह गया था और जनता को आने जाने में बहुत बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता था और जनता की डिमांड के अनुसार इसके लिए पैसा मंजूर करवा दिया गया था और इस पुल के निर्माण को शुरू करवा दिया गया है और जल्दी ही इसके कार्य को पूरा करवा दिया गया है आज टू वैल के कार्य को शुरू करवाने के लिए जनता ने ठाकुर का जोर दार स्वागत किया ठाकुर ने बताया कि लखन पुर झिडा में लगे हुए व टू वैल लगा हुआ है उसको भी जल्दी शुरू किया जाएगा.
जिससे जनता को पानी की तंगी कम होगी, और ठाकुर ने बताया कि लखनपुर से माजरी , क्कोट परखाली, शिश्मा टी प्वाइंट तक 75 लाख रुपए की राशि से बनने वाली सड़क को बनाने का काम शुरू कर दिया गया है जिसका कार्य चला हुआ है और उन्होंने बताया अभी साढ़े 16 लाख रुपए की लागत से सड़क की कटिंग और जी एस बी एवम् पुलियो का अभी टेंडर लगाया गया इसका कार्य चला हुआ है इस रोड को बनाने से सैनी माजरा से सिश्मा टी प्वाइंट तक लगभग 38 किलोमीटर की दूरी बनेगी इसको बनने से यहां की जनता को चंडीगढ़ जाने के लिए बहुत छोट पड़ेगा उन्होंने कहा कि 5 करोड़ 62 लाख रु की लगते ढेरो वाल से बैरम पुर, घिर ,तेलिवाल, बरोटीवाला , टोहरा वाला ,गरजे पर,चंद पुर से बेसन से मानपुरा के लिए सरसा नदी के पुल के पास मिलेगी उसके कार्य को भी जल्दी से जल्दी पूरा करने के लिए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए गए है.
सैनी माजरा से लखन पुर तक रोड को पक्का करवाया गया था और अब आगे के बचे हुए कार्य के लिए राशि स्वीकृत करवा कर इसके कार्य को शुरू कर वा दिया जाएगा मेन रोड से मंझौली तक रोड के पहले वाले हिस्से को फिर से पक्का करवाने के लिए स्कत निर्देश दे दिए गए हैं. इसे जल्दी से जल्दी बना कर तयार कर दिया जाएगा ताकि जनता को किसी प्रकार की कोई मुश्किल ना हो.
उन्होंने बताया कि इस पुल के लिए जनता की बहुत पुरानी डिमांड थी कि इस कार्य को करवाया जाए उन्होंने बताया कि इसके अलावा उन्होंने पंचायत में स्वीकृत करवाए गए कार्यों का निरीक्षण किया। ओर जनता की समस्याओं को सुना उन्होंने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आश्रीवाद से प्रधानमत्री सड़क योजना, अनुसूचित जनजाति घटक, मुख्यमंत्री सड़क योजना, और बीबीएनडीए के तहत नालागढ़ में सड़कों के जाल बिछाए जा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि पंचायत में गलियों के कार्यों को ज्यादा तर कर दिया गया है और बची हुई गलियों को भी जल्दी से जल्दी पका करवा दिया जाएगा और पानी बिजली व अन्य समस्याओं का समाधान कर दिया गया है.ठाकुर ने बताया कि यहां जनता की सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है और बची हुई समस्याओं को भी जल्दी हल करने का आश्वासन दिया.
उन्होंने कहा कि अधिकारियो और कर्मचारियों को समय समय पर निर्देश दिए जाते हैं ताकि जनता के कार्य को जल्दी से जल्दी हल किया जाए। और समस्याओं को पूरा कर दिया गया है और बाकी बचे हुए कार्यों को भी जल्दी से जल्दी समाधान कर दिया जाएगा और बिजली पानी सड़कों की समस्याओं को भी जल्दी से जल्दी समाधान किया जा रहा है
ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के यजस्वी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है प्रदेश मे केन्द्र सरकार द्वारा और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए लाभकारी सिद्ध हुई है उन्होंने बताया कि भिन भिन योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है ओर राज्य ओर केन्द्र सरकार द्वारा समय समय पर योजनाएं शुरू की जाती है।
के एल ठाकुर ने कहा की इन कार्य को करवाने के लिए लोगों ने अपनी इस मांग को उनके समक्ष रखा था और जनता के लिए धन उपलब्ध करवा कर इनके कार्यों को शुरू करवा दिया गया है और अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं कि जनता के अन्य कार्य को जल्दी से जल्दी किया जाए ओर सभी कार्यों के निर्माण क्वाल्टी भी अच्छी होनी चाहिए ताकि लोगों को सही सुविधा मिल सके.उन्होंने जनता की अन्य समस्याओं को भी सुना कुछ का तो उन्होंने मौके पर ही निपटारा कर दिया गया और बची हुई समस्याओं को सबंधित विभागों को सकत निर्देश दिए गए ताकि जनता के कार्य हो सके.
इस मौके पर पंचायत की प्रधान कुलविंदर कौर,उप प्रधान अवतार सिंह, बीडीसी की चेयर मेन बलविंदर कौर , पूर्व प्रधान प्रीतम चन्द पूर्व उप प्रधान राजेन्द्र राजी ,वार्ड पंच वंदना देवी , वार्ड पंच गुलजार , नंद लाल जगीर सिंह सैनी, अमरीक सिंह ,मुकेश कुमार नियाज मोहम्मद हरबंस सिंह, अमर नाथ, जयपाल धीमान ,गुलाम नबी पवन कुमार, कुलजीत , पपु , रंजीत कौर , कुलदीप कौर, गुरप्रीत कौर,मुख्तयार कौर व अन्य नागरिक मौजूद रहे.
