सुरेश भारद्वाज ने आज कैंथू वार्ड का दौरा कर वहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।

--Advertisement--

Image

शिमला, 14 मार्च,जसपाल ठाकुर,:

शहरी विकास आवास, नगर एवं ग्राम नियोजन, विधि, संसदीय कार्य तथा सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज कैंथू वार्ड का दौरा कर वहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि लोअर कैंथू में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनने वाली पार्किंग को और अधिक विकसित करने के लिए विचार किया जा रहा है। इसके द्वितीय तल में पार्किंग स्थल निर्माण तथा अन्य निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की।

इसके अतिरिक्त लोअर कैंथू में एम्बुलेंस रोड के संबंध में भी लोगों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस रोड को चैड़ा करने व पार्किंग परिसर के निर्माण के संबंध में जो बिंदु चर्चा के उपरांत निकल कर आए हैं उन्हें निर्माण के दौरान क्रियान्वित किया जाएगा तथा पार्किंग को भव्यता प्रदान कर लोगों को सुविधा दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अप्पर कैंथू में ताराहाॅल के पास निर्मित ओवर फुट ब्रिज तथा पैदल चलने वाले मार्ग के निर्माण के लिए जो राय स्थानीय लोगों द्वारा दी गई है उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा तथा स्मार्ट सिटी के तहत निर्मित किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद सुनील दत्त तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...